हरियाणा SSC ने Clerk Answer Key 2019 जारी किया, जानें रिजल्ट कब होगा अनाउंस

HSSC : कैंडिडेट की जानकारी के लिए बता दें कि HSSC Clerk Answer Key पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है. अगर कैंडिडेट के पास इसके लेकर कोई आपत्ति है तो वह 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम 5 बजे तक अपनी बात रख सकते हैं.
हरियाणा SSC ने Clerk Answer Key 2019 जारी किया, जानें रिजल्ट कब होगा अनाउंस

अंतिम Answer Key 2019 कैंडिडेट की तरफ से दी गई Answer Key पर आपत्तियों को सुधारने के बाद जारी किया जाएगा. (ट्विटर)

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर लिखित परीक्षा के लिए HSSC Clerk Answer Key 2019 जारी कर दी है. एचएसएससी क्लर्क 2019 लिखित परीक्षा 21 सितंबर (इवनिंग सेशन), 22 सितंबर (मॉर्निंग और इवनिंग सेशन), और 23 सितंबर (मॉर्निंग और इवनिंग सेशन) में आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए मौजूद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर Answer Key की जांच कर सकते हैं.

कैंडिडेट की जानकारी के लिए बता दें कि HSSC Clerk Answer Key पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है. अगर कैंडिडेट के पास इसके लेकर कोई आपत्ति है तो वह 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम 5 बजे तक अपनी बात रख सकते हैं. यहां इस बात का ध्यान रखें कि की संबंधी कोई भी ऑब्जेक्शन केवल ऑनलाइन मोड के जरिये ही कर सकते हैं. उन्हें पद का नाम, विज्ञापन संख्या, परीक्षा की तारीख (शिफ्ट सहित) देना होगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

Add Zee Business as a Preferred Source

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अंतिम Answer Key जारी होने के बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में एचएसएससी क्लर्क रिजल्ट अनाउंस करेगा. दरअसल, अंतिम Answer Key 2019 कैंडिडेट की तरफ से दी गई Answer Key पर आपत्तियों को सुधारने के बाद जारी किया जाएगा. HSSC क्लर्क 2019 सलेक्शन प्रोसेस 4858 खाली पदों के रिक्रूटमेंट के लिए किया जा रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6