सरकारी नौकरी 2019: इस राज्य में निकली कई वैकेंसी, जानें कैसे करना होगा अप्लाई

Government Jobs: अगर आप इस पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो www.pscwbonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. कोई भी उम्मीदवार 1 जुलाई 2019 तक अप्लाई कर सकता है. 
सरकारी नौकरी 2019: इस राज्य में निकली कई वैकेंसी, जानें कैसे करना होगा अप्लाई

चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 2 जुलाई 2019 है.  (रॉयटर्स)

पश्चिम बंगाल सरकार में विविध सेवा भर्ती निकली है अगर आपके पास तय मानक के हिसाब से योग्यता है तो सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है. राज्य सरकार ने ग्रेजुएट छात्रों के लिए इन पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस वैकेंसी के अन्तर्गत कोई भी उम्मीदवार 1 जुलाई 2019 तक अप्लाई कर सकता है.

वैकेंसी में है खास
पद का नाम - विविध सेवा भर्ती परीक्षा, 2019
रिक्तियों की संख्या - निर्दिष्ट नहीं
वेतनमान - 7100 - 37600/ रुपये
pscwbonline.gov.in योग्यता स्नातक
आयु सीमा 20 से 39 वर्ष
जॉब लोकेशन - पश्चिम बंगाल

आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 160 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा. हालांकि एससी-एसटी या पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क भुगतान नहीं करना है. शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है. चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 2 जुलाई 2019 है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कहां करें अप्लाई
अगर आप इस पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो www.pscwbonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस पद के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6