7th Pay Commission सैलरी वाली नौकरी यहां निकली, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Jobs: अगर आप इसमे रुचि रखते हैं और योग्यता पूरी करते हैं तो आप 11 अगस्त तक इस पद के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस पद पर उम्मीदवारों का सलेक्शन स्पोर्ट्स ट्रायल, पीईटी और पीएसटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
7th Pay Commission सैलरी वाली नौकरी यहां निकली, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है. (फोटो साभार -एसएसबी)

सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी ने स्पोर्ट्स कोटा में कॉन्स्टेबल (जीडी) पद पर वैकेंसी निकाली है. इसमें उम्मीदवार को 7th Pay Commission के मुताबिक सैलरी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी. अगर आप इसमे रुचि रखते हैं और योग्यता पूरी करते हैं तो आप 11 अगस्त तक इस पद के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस पद पर उम्मीदवारों का सलेक्शन स्पोर्ट्स ट्रायल, पीईटी और पीएसटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - कॉन्स्टेबल (जीडी)
खाली पदों की संख्या - 150
वेतनमान - 21700 - 69100 / - रुपये
योग्यता - 10 वीं
आयु सीमा-18 से 23 वर्ष
नौकरी करने का स्थान - ऑल इंडिया
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्षा शुल्क
एसएसबी के स्पोर्ट्स कोटा में कॉन्स्टेबल (जीडी) पद पर अप्लाई करने के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 100 रुपये का पेमेंट करना होगा. हालांकि, एससी-एसटी श्रेणी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है. परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.

जरूरी तारीख
ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख - 13 जुलाई 2019 से शुरू
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 11 अगस्त 2019

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6