10वीं-12वीं में इन स्टूडेंट्स ने लहराया परचम, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
आज 27 जून 2020 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है. 12वीं में अनुराग मलिक ने टॉप किया है वहीं, 10वीं क्लास में रिया जैन टॉपर रहीं. 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
आज 27 जून 2020 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है.
आज 27 जून 2020 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है.
आज 27 जून 2020 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है. 12वीं में अनुराग मलिक ने टॉप किया है वहीं, 10वीं क्लास में रिया जैन टॉपर रहीं. 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा है. दोनों ही क्लास में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा. इस बार टॉपर्स को एक लाख रुपए और लैपटॉप दिया जाएगा. आइए आपको बताते हैं इस साल के टॉप 5 टॉपर्स के डिटेल-
12वीं के टॉपर्स
रैंक | नाम | नंबर | फीसदी | स्कूल |
1. | अनुराग मलिक | 483 मार्क्स | 97 | श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत, बागपत |
2. | प्रांजल सिंह | 480 मार्क्स | 96 | एसपी इंटर कॉलेज, सिकारो कोरांव, प्रयागराज |
3. | उत्कर्ष शुक्ला | 474 मार्क्स | 94.80 | श्री गोपाल इंटर कॉलेज, उन्नाव |
4. | वैभव द्विवेदी | 472 मार्क्स | 94.40 | ब्रिलिएंट अकादमी इंटर कॉलेज उन्नाव |
5. | आकांक्षा | 470 मार्क्स | 94 | श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलां सुल्तानपुर |
10वीं के टॉपर्स
रैंक | नाम | नंबर | फीसदी | स्कूल |
1 | रिया जैन | 580 | 96.67 | श्री राम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत |
2 | अभिमन्यु वर्मा | 575 | 95.83 | श्री साईं इंटर कॉलेज, लखपेराबाग बाराबंकी |
3 | योगेश प्रताप सिंह | 572 | 95.33 | सद्भावना इंटर कॉलेज, जीवल बाराबंकी |
4 | गौरव | 569 | 94.83 | चित्रगुप्त इंटर कॉलेज,मुरादाबाद |
4 | शोभित कुमार | 569 | 94.83 | अनुभव इंटर कॉलेज, कानपुर नगर |
4 | शिवानी वर्मा | 569 | 94.83 | सरदार सिंह कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, महमूदाबाद |
5 | नितीश कुमार | 568 | 94.67 | श्री साईं इंटर कॉलेज, जैदपुर बाराबंकी |
5 | अंशिका बघेल | 568 | 94.67 | एसडीएलबीएसएम एसवीजी इंटर कॉलेज, फतेहाबाद आगरा |
5 | हिमांशु विश्वकर्मा | 568 | 94.67 | एसबीएमआईसी रघवंशपुरम फतेहपुर |
TRENDING NOW
इतने फीसदी रहा रिजल्ट
इस साल 12वीं का रिजल्ट 74.63 फीसदी रहा है, जिसमें 81.96 फीसदी लड़कियां और 68.88 फीसदी लड़के पास हुए हैं. 12वीं क्लास में 25,86,440 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च 2020 के बीच आयोजित की गई थीं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
इतने स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
डॉ. शर्मा के मुताबिक हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में कुल 56 लाख 11 हजार 72 स्टूडेंट रजिस्टर हुए थे. इनमें हाईस्कूल के 30 लाख 24 हजार 632 और इंटर में 25 लाख 86 हजार 4 सौ 40 ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हाईस्कूल परीक्षा में 16,62,334 छात्र और 13,62,298 छात्राएं और इंटर में 14,64,604 छात्र और 11,21,836 छात्राएं शामिल हुए.
03:55 PM IST