टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर, कॉटन की बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत, इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से आज मिलेंगे कपड़ा मंत्री

Textile Industry: टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत देने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल आज इंजस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करेंगे.
टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर, कॉटन की बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत, इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से आज मिलेंगे कपड़ा मंत्री

(Source: PTI)

Textile Industry: टेक्सटाइल उद्योग को राहत देने के लिए केंद्रीय कपड़ मंत्री पीयूष गोयल इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स के साथ आज एक अहम बैठक करने जा रहे हैं. पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की अध्यक्षता में यह बैठक 17 मई, 2022 को दोपहर 1 बजे होने जा रही है. इस बैठक में कॉटन, टेक्सटाइल और यार्न उद्योग और इंडस्ट्री के अन्य स्टेकहोल्डर मौजूद होंगे.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक, टेक्सटाइल मिनिस्टर इस बैठक में टेक्सटाइल इंडस्ट्री (Textile Industry) को राहत देने, लगातार बढ़ते दामों पर नियंत्रण लगाने और ड्यूटी में कटौती समेत कई मुद्दो पर चर्चा होगी.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

होर्डिंग पर लगेगी लगाम

बैठक के दौरान कॉटन के दाम को करने के संभावित उपायों पर चर्चा होगी. दाम बढ़ने के पीछे एक्सचेंज और होर्डिंग की भूमिका पर भी चर्चा की जा सकती है. राज्यों से होर्डिंग रोकने के लिए सख्त कार्रवाई को रोकने के लिए कहा जा सकता है. बैठक के बाद टेक्सटाइल मिनिस्टर पीयूष गोयल (Piyush Goyal) वित्त मंत्रालय के साथ भी विचार विमर्श करेंगे.

इंडस्ट्री को दी जाएगी राहत

बताया जा रहा है कि इस दौरान कपड़ा उद्योग (Textile Industry) को फौरी राहत देने के साथ ही इंडस्ट्री को सपोर्ट करने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान पर भी चर्चा किया जाएगा. पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के साथ इस बैठक में सेस घटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. सरकार इस दौरान दाम बढ़ने के पीछे एक्सचेंज की भूमिका पर भी स्टेकहोल्डर का पक्ष जानना चाहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6