सिंह बंधुओं से 2,300 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलेगी रेलिगेयर, सेबी ने दिया निर्देश

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने रेलिगेयर फिनवेस्ट और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज को 2,300 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली करने का निर्देश दिया है.
सिंह बंधुओं से 2,300 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलेगी रेलिगेयर, सेबी ने दिया निर्देश

कंपनी ने यह ऋण अपने प्रवर्तकों शिविंदर मोहन सिंह, मलविंदर मोहन सिंह और 21 अन्य इकाइयों स्थानांतरित किया गया था. (फोटो : PTI)
 

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने रेलिगेयर फिनवेस्ट और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज को 2,300 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली करने का निर्देश दिया है. कंपनी ने यह ऋण अपने प्रवर्तकों शिविंदर मोहन सिंह, मलविंदर मोहन सिंह और 21 अन्य इकाइयों स्थानांतरित किया गया था.

शुरुआती जांच में कोष को इधर-उधर करने का प्रमाण मिला है, जिसके बाद नियामक ने यह निर्देश दिया है. रेलिगेयर फिनवेस्ट (आरएफएल), रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (आरईएल) की अनुषंगी है. दिसंबर, 2018 के अंत तक सिंह बंधु आरईएल के प्रवर्तकों में से थे.

नियामक ने अपने आदेश में कहा कि यह तथ्य सामने आया कि आरएफएल के खातों से 2,315.09 करोड़ रुपये की राशि प्रवर्तकों और आरईएल की प्रवर्तक समूह की इकाइयों को स्थानांतरित की गई थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

नियामक ने दोनों कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 2,315.09 करोड़ रुपये की राशि ब्याज के साथ तीन माह में वसूल करने के लिए कदम उठाएं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6