मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को दिल्ली और एनसीआर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक गर्म उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते अगले दो दिनों तक दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में कई जगहों पर लू चलेगी.
1/5मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक 26 और 27 मई को दिल्ली और एनसीआर में काफी गर्मी महसूस की जाएगी. 28 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. वहीं पूर्वी हवाओं के चलते यहां लोगों को 28 मई की रात से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में 29 और 30 मई को धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं दर्ज की जा सकती हैं.
2/5सोमवार को दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रहा. मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. हवा की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहेगा.
3/5मौसम विभाग अपनी चेतवानी रंगों के आधार पर जारी करता है. ओरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि हालात कभी भी काफी गंभीर हो सकते हैं. ओरेंज एलर्ट के जरिए राज्यों की सभी एजेंसियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने को कहा जाता है. इसमें स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी यह चेतावनी भेजी जाती है.
4/5मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 4 दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार निकल चुका है. यह सामान्य तापमान से 3-4 डिग्री ज्यादा है. अमूमन जून में दिल्ली में तापमान 45 के पार जाता है. लेकिन, इस बार मई में ही झुलसा देने वाली गर्मी शुरू हो गई है.
5/5मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 27 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी दी है. पूर्वी इलाकों में सबसे ज्यादा तापमान रहने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम खराब होने की भी चेतावनी दी गई है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा 44-45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान