weather today: दिल्ली सहित इन राज्यों में रहेगी भीषण गर्मी, जानिए कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने रविवार को राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी (Severe Heat wave) दर्ज की जाएगी. वहीं पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), चंड़ीगढ़(Chandigarh), दिल्ली (Delhi) और विदर्भ (Vidarbha) में भी बेहद गर्म हवाएं चलेंगी. अगले चार से पांच दिनों तक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तसीगढ़ (Chhattisgarh), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तटीय इलाकों, तेलंगाना और मराठवाड़ा में हीट वेव कंडीशन रहेगी. बेहद गर्म हवाएं  चलने से यहां के लोगों को काफी गर्मी महसूस होगी.