मुंबई की पहली कोविड-19 टेस्ट बस देखी आपने! बेहद कम लागत पर करती है कोरोना टेस्ट

कोरोनावायरस (Covid-19) की रोकथाम के लिए कोशिशें लगातार जारी हैं. हर रोज एक नई कोशिश सामने आती है. एक ऐसी ही खास कोशिश मुंबई में बीएमसी और आईआईटी एलुमनाई काउंसिल की तरफ से की गई है. इन्होंने कोविड-19 टेस्ट के लिए एक स्पेशल बस लॉन्च की है, जो लोगों तक पहुंचकर टेस्टिंग करती है.