Independence Day 2022: आज देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपनी पगड़ी देश के कल्चर को दिखाते हैं. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा (Har ghar tiranga) थीम पर तिरंगे के रंग वाली पगड़ी पहनी और 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से भाषण दिया. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 9वीं बार लाल किले से स्पीच दी है. इस साल प्रधानमंत्री सफेद रंग का साफा पहना, जिस पर तिरंगे के थीम से हल्का-हल्का डिजाइन है और पीछे एक लंबी सी पट्टी निकली है. इसके अलावा पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता और चुड़ीदार पजामा पहना, जिसके साथ नीले रंग की नेहरू जैकेट पहनी. आइए देखते हैं कि साल 2014 से लेकर 2021 तक पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैसा लुक लिया है.
1/8अपनी 8वीं स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी, जिस पर लाल रंग का पैटर्न बना हुआ था. इसके अलावा पीएम मोदी ने पिछले साल ट्रेडिशनल कुर्ता और चुड़ीदार पहना था और नीली जैकेट के साथ एक दुपट्टा भी लिया था.
2/8साल 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रीम रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता और चुड़ीदार पहना था. लेकिन इसके साथ जो सबसे ज्यादा मनमोहक था वो था ऑरेन्ज और पीला साफा, जो राजस्थानी लुक दे रहा था.
3/8साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद कुर्ता पहना था और इस पर लाल और ऑरेन्ज कलर की पगड़ी पहनी थी, जिस पर हरे रंग का पैटर्न भी था.
4/8इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंपल ऑरेन्ज और रेड साफा को पहना था. इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद कुर्ता पहना था. इसके अलावा अपने लुक के साथ पीएम मोदी ने ब्लैक और व्हाइट दुपट्टा डाला था.
5/82017 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेज रंग का बंद गले का कुर्ता पहना था और इसके साथ पीले और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी.
6/869वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्लेन सफेद कुर्ता पहना था और साथ में लाल और पिंक रंग की पगड़ी पहनी थी. ये साफा राजस्थानी लुक दे रहा था.
7/8इस साल प्रधानमंत्री मोदी ने बेज रंग के कुर्ते के साथ उसी रंग की नेहरू जैकेट पहनी थी. इसके अलावा लाल और हरे रंग की पट्टियों वाली पगड़ी थी.
8/8प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार इसी साल लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया. इस साल पीएम मोदी ने जोधपुरी पगड़ी पहनी थी, जो लाल रंग की थी. इसके साथ पीएम मोदी ने ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता और सफेद रंग का चुड़ीदार पहना था.