1 मार्च से देश में कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. कल के बाद आम जनता को कई चीजों के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इन नए नियमों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा. इसमें गैस सिलेंडर से लेकर एटीएम और जीएसटी समेत कई चीजें शामिल हैं. आइए आपको इन 5 बदलावों के बारे में डिटेल में बताते हैं-
1/5SBI में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. 1 मार्च से खाताधारकों का अकाउंट ब्लॉक हो सकता है. एसबीआई के जिन ग्राहकों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है. उन लोगों का खाता ब्लॉक हो गया है. एसबीआई ने खाताधारकों को इससे जुड़ा एसएमएस भी भेजा है. बैंक के मुताबिक कस्टमर्स के लिए केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी. अगर आपने 28 फरवरी तक केवाईसी पूरी नहीं की है तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है.
2/5भारतीय बैंक खाताधारकों के लिए ये एक बड़ा बदलाव है. अब एटीएम से 2000 का नोट बाहर नहीं आएगा. इंडियन बैंक के मुताबिक, 'एटीएम में 2000 के नोट रखने वाले कैसेट बंद किए जाएंगे.' बैंक का कहना है कि ग्राहकों को 2000 का नोट बाजार में चलाने में परेशानी होती थी क्योंकि इसके बदले में खुले पैसे नहीं मिलते थे.
3/5इसके अलावा केंद्र सरकार लॉटरी को लेकर भी जीएसटी के नियम में बदलाव करने जा रही है. लॉटरी के ये नए नियम 1 मार्च 2020 से बदल जाएंगे. बता दें नए नियमों के चलते लॉटरी पर 1 मार्च से 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाएगा. बता दें कि दिसंबर 2019 में जीएसटी काउंसिल ने इस फैसले को मंजूरी दी थी.
4/5ऑयल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में हर महीने बदलाव करती हैं. हर महीने की 1 तारीख को कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. इस बार फरवरी महीने में ही इंडेन कंपनी ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. देश के महानगरों में गैर-सब्सिडी वाले 14 KG के LPG सिलेंडर की कीमतें 144.50 रुपए से बढ़कर 149 रुपए हो गई है.
5/5इसके अलावा एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने का नियम 1 मार्च से बदलने वाला है. इस नियम के बदलने के बाद Debit Card और Credit Card के नियमों में भी कुछ बदलाव होगा. बता दें कि आरबीआई (RBI) की ओर से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक, 1 तारीख से भारत में सिर्फ ATM और Pos पर डोमेस्टिक कार्ड के यूज को ही परमिशन दी जाएगी. यानी 1 मार्च से इंटरनेशन ट्रांजेक्शन के लिए आपको अलग से परमिशन लेनी होगी.