FASTag to be available free of charge from 15th to 29th February, 2020 on National Highways Authority of India देश में जिन भी लोगों ने अभी तक अपनी गाड़ी में FASTag नहीं लगवाया है उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार कई टोल प्लाजा पर फ्री में फास्टैग लगवाने का मौका दे रही है. अगर आपने फास्टैग नहीं लगवाया तो आपको दोगुना टोल देना होगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर 15 फरवरी से 29 फरवरी के बीच NHAI टोल प्लाजा में FASTag लेने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
1/5केंद्र सरकार देश में फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रही है. फास्टैग लगवाने के लिए आप माइफास्टैग ऐप और टोल फ्री नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां आपको फास्टैग के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल साइट www.ihmcl.com पर विजिट कर सकते हैं.
2/5आम लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने कई जगहों पर फास्टैग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. आप NHAI ने फास्टैग पर टोल प्लाजा, आरटीओ, कॉमन सर्विस सेन्टर, ट्रांसपोर्ट हब और पेट्रोल पंप से फास्टैग ले सकते हैं.
3/5फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है. इसको वाहन के आगे वाले शीशे पर लगाया जाता है और इसमें एक चिप लगी होती है. अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग लगा होता है तो आपको टोल प्लाजा पर टोल देने के लिए रुकने की जरुरत नहीं होगी. फास्टैग के कारण आपकी गाड़ी जब टोल प्लाजा से गुजरेगी तो टोल टैक्स आपके खाते से अपने आप ही कट जाएगा. साथ ही मार्च 2020 तक आपको फास्टैग का इस्तेमाल करने पर 2.5 फीसदी तक का कैशबैक भी मिलेगा.
4/5फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की एक तकनीक है. इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है. इस टैग को गाड़ी के सामने वाले शीशे (विंडस्क्रीन) पर लगाया जाता है. गाड़ी जैसे ही टोल नाके के पास आती है, तो सेंसर फास्टैग को ट्रैक कर लेता है. इसके बाद आपके फास्टैग अकाउंट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला टैक्स कट जाता है.
5/5भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने ग्राहकों को NETC FASTag को भीम UPI से रिचार्ज करने का विकल्प उपलब्ध कराया है. भीम UPI आधारित मोबाइल ऐप के जरिए वाहन मालिक रास्ते में चलते-चलते भी अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं. उन्हें टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होती है. NHAI के मुताबिक, विभिन्न बिक्री केंद्रों (पीओएस) के जरिये दिसंबर में करीब 1.10 करोड़ फास्टैग जारी किए गए थे.