ESIC ने बढ़ाया अपनी सेवाओं का दायरा, इन कर्मचरियों को भी मिल सकेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

कोरोना वायरस महामारी (Corona virus epidemic) कोविड-19 (COVID-19) के बीच कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए बड़ा ऐलान किया है. ESIC ने अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ा दिया है. ESIC अब 10 से कम कर्मचारियों वाले उद्योगों के श्रमिकों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है. अब तक सिर्फ 10 से ज्यादा कर्मचारियों वाली इकाइयां ही ईएसआईसी के दायरे में आती थीं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से भी लेबर कोड के तहत ESIC का दायरा बढ़ाने की बात कही थी.


 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6