अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ दो दिन के भारत दौरे पर हैं. आज ट्रंप के दौरे का दूसरा दिन है. राष्ट्रपति भवन पहुंचे ट्रंप और मेलानिया को 21 तोपों की सलामी दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति भवन में ट्रंप के आने पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका स्वागत किया. डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान करते हुए अमेरीका और भारत के बीच $300 करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी दे दी है.
1/8पीएम मोदी ने कहा कि यह संबंध, 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण पार्टनरशिप्स में से एक है
2/8पिछले तीन वर्षों में हमारे द्विपक्षीय व्यापार में Double-Digit growth हुई है, और वह ज्यादा संतुलित भी हुआ है: PM Narendra Modi
3/8ट्रंप ने स्पीच में कहा 300 करोड़ डॉलर से ज्यादा के रक्षा सौदे पर सहमति, रक्षा सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर.
4/8LNG का इंपोर्ट बढ़ाने पर भी सहमति, Exxon Mobil-IOC के बीच बड़ी डील: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
5/8मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका का भारत को निर्यात 60% बढ़ा है, अमेरिका भारत के साथ मिलकर महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
6/8भारत के साथ संबंध सबसे अच्छे दौर में...5G नेटवर्क के मसले पर भी PM मोदी से चर्चा हुई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
7/8ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की हेल्थ केयर स्कीम को खराब बताया
8/8कोरोना वायरस पर चीन से बात हुई, सभी देश मिलकर कोरोना से लड़ेंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप