हथियारों और रक्षा उपकरणों के सबसे बड़े मेले डिफेंस एक्सपो 2020 (Defense Expo 2020) की शुरुआत बुधवार को लखनऊ (Lucknow) में हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 11वें डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया. इस मौके पर PM ने कहा कि, भारत केवल एक बाजार ही नहीं है. भारत पूरे विश्व के लिए अपार अवसर भी है. उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान के लिए भी ये बड़ा अवसर है.
1/5PM मोदी ने कहा कि, दुनिया में भारत एक सशक्त भूमिका लेकर आगे बढ़ रहा है. आज का यह अवसर भारत की रक्षा और सुरक्षा करने के साथ-साथ देश के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है. PM ने कहा कि मेक इन इंडिया से भारत की सुरक्षा बढ़ेगी और भविष्य में डिफेंस एक्स्पोर्ट को भी बल मिलेगा.
2/5डिफेंस एक्सपो 2020 (Defense Expo 2020) का उद्धाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंप्यूटर से चलने वाली राइफल चलाई. उन्होंने राइफल से एक के बाद एक कई निशाने लगाए. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी में मौजूद एक रोबॉट से हाथ मिलाया और अधिकारियों से अत्याधुनिक हथियारों की बारीकियों को जाना.
3/55 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 150 और भारत की 857 कंपनियां भाग ले रही हैं. इस रक्षा प्रदर्शनी में 40 देशों के रक्षामंत्री शामिल होंगे. डिफेंस एक्सपो 5 से 7 फरवरी तक सिर्फ विशेष तौर तौर पर आमंत्रित लोगों के लिए खोला जाएगा. 8-9 फरवरी को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा.
4/5डिफेंस एक्सपो 2020 (Defense Expo 2020) का आयोजन हर दो साल में किया जाता है. इस प्रदर्शनी (डेफएक्सपो) का यह 11वां संस्करण है. इसमें लगभग 1000 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां अपना सामान प्रदर्शित करेंगी, भारत में यह अब तक का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो है. इस एक्सपो में रक्षा के क्षेत्र में कई बड़े समझौते होने की भी उम्मीद की जा रही है. इस मेले में टाटा कंपनी की ओर से एक काफी बड़ी आर्टलरी गन को भी प्रदर्शित किया जाएगा जिसकी क्षमता 50 किलोमीटर तक गोलाबारी की है. इसका एडवांस वर्जन भारतीय सेना में शामिल हो सकता है.
5/5डिफेंस एक्सपो 2020 (Defense Expo 2020) के उद्घाटन के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हथियारों के बारे में जानकारी ली. एक्सपो में वो एक लाइफल को जांचते भी दिखाई दिए.