कहीं आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है? क्या आपके आधार को गलत तरीके से वेरिफिकेशन के लिए कहीं लगाया जा रहा है? कई तरह की वेरिफिकेशन के लिए इसका इस्तेमाल हो सकता है. जरूरी सेवाओं के लिए आपने भी कई बार अपना आधार कहीं न कहीं ऑथेंटिकेशन के लिए लगाया होगा. लेकिन, कहीं आपके आधार का या उसकी डिटेल का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है? आइये जानते हैं...
1/5आधार की गोपनियता कितनी रखी गई, इससे शायद आप वाकिफ न हों. कम लोगों ही जानते हैं कि उनके आधार का इस्तेमाल कहां हुआ है या फिर किसने उनके आधार को ऑथेंटिकेशन के लिए इस्तेमाल किया है. लेकिन, एक ऐसा तरीका है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ. आधार को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI ने ऐसा सिस्टम तैयार कर रखा है.
2/5सबसे पहले आप https://resident.uidai.gov.in वेबसाइट खोलिए और आधार ऑथेंटिकेशन हिस्त्री पेज पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें. अब आप अपना आधार नंबर और सिक्यॉरिटी कोड भरिए. इसके बाद 'Generate OTP' पर क्लिक करना होगा. इसके बाद मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा. इसके लिए जरूरी है कि UIDAI वेबसाइट पर आपका मोबाइल नंबर पहले से सत्यापित हो.
3/5ओटीपी डालने के बाद कुछ और विकल्प दिखाई देंगे, इनमें सूचना की अवधि और ट्रांजैक्शंस की संख्या बतानी होगी. अपना OTP भरने के बाद 'Submit' पर क्लिक करें. चुनी गई अवधि में ऑथेंटिकेशन अनुरोध की तारीख, समय और प्रकार पता चल जाएगा. हालांकि, पेज से यह पता नहीं चलेगा कि ये अनुरोध किसने किया है.
4/5अब अगर आपको आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी संदेहास्पद लगती है, तो आप आधार की जानकारी ऑनलाइन लॉक कर सकते हैं और जब आप इस्तेमाल करना चाहे तो इसे अनलॉक भी किया जा सकता है.
5/5PAN लिंक- इसके लिए आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर PAN और आधार की जानकारी भरनी होगा और ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा. फिलहाल, इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई है.