Online Gaming: बेटे की मोबाइल गेम की लत पड़ी रिटायर्ड फौजी को भारी, खाते से उड़ गए 39 लाख रुपये

Online Gaming: आगरा में एक रिटायर्ड फौजी को बेटे के ऑनलाइन गेमिंग की लत काफी भारी पड़ी है. बेटे ने मोबाइल गेम खेलने के लिए पिता के अकाउंट से 39 लाख रुपये साफ कर दिए.
Online Gaming: बेटे की मोबाइल गेम की लत पड़ी रिटायर्ड फौजी को भारी, खाते से उड़ गए 39 लाख रुपये

Online Gaming: अगर आपके बच्चे भी ऑनलाइन गेम खेलने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए. बच्चे अपना ज्यादातर समय ऑनलाइन गेम खेलने में लगा देते हैं, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों ही प्रभावित होती है. वहीं इसके कई सारे घातक परिणाम भी देखने को मिल चुकी है. ऐसा ही एक मामला यूपी के आगरा में देखने को मिला है. मोबाइर पर ऑनलाइन गेम (Online Gaming) खेलने के चक्कर में एक बच्चे ने अपने पिता को करीब 39 लाख रुपये का चूना लगा दिया है.

आगरा में एक रिटायर्ड फौजी कोतवाल सिंह के बेटे ने मोबाइल गेम में आगे के स्टेज पर पहुंचने के लिए पिता को 39 लाख रुपये का चूना लगा दिया है. जीवनभर की कमाई लुट जाने के बाद वह इंसाफ के लिए बैंक और पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

ऑनलाइन क्लासेज के लिए दिलाया मोबाइल

कोतवाल सिंह ने बताया कि 2021 में उन्होंने अपने नौवीं में पढ़ने वाले बेटे को ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) के लिए स्मार्टफोन दिलाया था. तभी से उसे मोबाइल पर गेम (Mobile Game) खेलने की लत लग गई थी. उन्होंने बताया कि इसके चलते उनके एक अकाउंट से 21 लाख रुपये और दूसरे से 18 लाख रुपये गायब हो गए.

गेमिंग कंपनी ने झाड़ा पल्ला

बता दें कि कोतवाल सिंह का पैसा जिस गेमिंग कंपनी ने काटा है, वह सिंगापुर में गेम बनाती है. मामले पर कंपनी ने अपना साइड रखते हुए कहा कि इन गेम्स में कई स्टेज पर हथियार खरीदने के लिए पैसे देने होते हैं. इसके लिए बकायदा नियम और शर्ते होते हैं. इसे मानते हुए ही इन हथियारों को खरीदा जा सकता है. इसमें गेमिंग कंपनी (Online Gaming) की कोई गलती नहीं है. गेमिंग कंपनी ने कहा कि पैरेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे मोबाइल पर किस चीज के लिए पेमेंट कर रहे हैं.

फिलहाल पुलिस ने कोतवाल सिंह से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. पीड़ित कोतवाल सिंह ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वो अपने बच्चों पर नजर रखें. वरना उन्हें भी ऐसा ही बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6