दीवाली के बाद इस राज्य के स्कूलों में लौट सकती है रौनक, कोरोना के आंकड़ों को देखकर होगा अंतिम फैसला

School Reopening News: महाराष्ट्र स्टेट टास्क फोर्स ने स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है.
दीवाली के बाद इस राज्य के स्कूलों में लौट सकती है रौनक, कोरोना के आंकड़ों को देखकर होगा अंतिम फैसला

BMC की माने तो मुंबई में स्कूल रीओपनिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है. (फाइल फोटो: पीटीआई) 

School Reopening News: महाराष्ट्र स्टेट टास्क फोर्स ने राज्य में स्कूलों को चरणबद्ध (Phase wise) तरीके से खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है. हालांकि पीडियाट्रिक टास्‍क फोर्स (Paediatric Task Force) ने इस पर अंतिम फैसला कॉरपोरेशन पर छोड़ा है. बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) की माने तो मुंबई में दीवाली के बाद स्कूल खुल सकते हैं. पीडियाट्रिक टास्क फोर्स की गाइडलाइन्स के मुताबिक स्कूलों में मेडिकल यूनिट रखना जरूरी होगा.

BMC की माने तो शहर में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है लेकिन रीओपनिंग की तारीख दीवाली के बाद कोरोना के आंकड़ों पर निर्भर करेगी. बीएमसी की मानें तो हर स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि कोविड प्रोटोकॉल पूरी तरह से अपनाया जाए. इसके लिए हर एक स्कूल को अपनी एक कमेटी बनानी होगी.

कोरोना प्रोटोकॉल का होगा पालन
इस कमेटी में एक डॉक्टर होगा जिसकी यह जिम्मेदारी होगी कि अभिभावकों से बात कर उनके कोविड से जुड़े डर को कम किया जाए. स्कूल में हेल्थ, साफ- सफाई और कोविड प्रोटोकॉल का कोई भी नियम न तोड़ा जाए. मुंबई में बीएमसी ने टीचर्स के वैक्सीनेशन पर जोर देना शुरू कर दिया है. इसके लिए टीम डाटा भी इकट्ठा कर रही है. दीवाली के बाद जब phase wise स्कूल खुलेंगे तो सबसे पहले चरण में हायर क्लास के बच्चों को बुलाया जाएगा. वहीं पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी गतिविधियां (extra co curricular activities) भी अनलॉक होंगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

बीएमसी ने इन क्लास के लिए दी छूट
बीएमसी ने फिलहाल अक्टूबर में CBSE, ICSE, IB (International baccalaureate) और कैम्ब्रिज बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को (Cambridge board affiliated schools) को ऑफलाइन 10th और 12th क्लास के एग्जाम और प्रैक्टिकल की छूट दी है.

24 घंटे में कोरोना के 497 नए मामले
वहीं अगर मुंबई में कोरोना की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 497 नए मामले आए और 5 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7,39,861 हो गया जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 16,068 हो गई. वहीं कोविड-19 के 395 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. इसी के साथ अब तक 7,16,511 लोगों ने कोरोना को मात दी है. मुंबई में अभी कोरोना के 4,801 एक्टिव मरीज हैं.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6