&format=webp&quality=medium)
आईपीएल ऑक्शन में मिल सकती है मोटी रकम. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
T20 World Cup 2021, Pakistan vs Australia Semi-Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) गुरुवार रात के बाद अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ (Pakistan vs Australia) 17 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाने वाले मैथ्यू वेड ने अपने टी-20 करियर का सबसे जरूरी पारी खेला. शायद ही किसी ने सोचा होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ वेड ऐसा कर कुछ कर जाएंगे.
मैथ्यू वेड (Matthew Wade) की पारी पर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने हैरानी जताई. बता दें कि मैथ्यू वेड को आईपीएल 2021 (IPL 2021) के ऑक्शन में किसी टीम ने खरीदा था. उनका बेस प्राइज एक करोड़ रुपए था. लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव लगाना सही नहीं समझा था. हालांकि, वेड की इस पारी के बाद अब लोगों की नजर जरूर उन पर पड़ी होगी. ऐसे में अगले सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन में उन पर अच्छा खासा रकम खर्च किया जा सकता है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
मैथ्यू वेड ने पाकिस्तान के खिलाफ 241 के स्ट्राइक रेट से 17 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 41 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने तीन छक्के एक ही साथ लगाकर टीम को जीत भी दिलाई. यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलिया की टीम एक ओवर पहले ही इस लक्ष्य को पाने में सफल रही. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है. हालांकि, वह अब तक इस खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी है. लेकिन इस साल टीम के पास चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर होगा.
आईपीएल की बात करें तो आने वाले सीजन में टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है. अब 8 की जगह 10 टीमें इस लीग में हिस्सा लेंगी. ऐसे में अधिक से अधिक खिलाड़ियों के पास इसमें शामिल होने का मौका होगा. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मैथ्यू वेड को भी अगले सीजन आईपीएल में खरीदा जा सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी के बाद कई फ्रेंचाइजियों की उन पर नजरें होंगी. वह टीम के लिए कप्तान की भूमिका भी अदा कर सकते हैं.