अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह में शामिल होने के लिए इस प्रतियोगता में लें हिस्सा, जीतने पर मिलेंगा आकर्षक पैकेज

भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (IFFI) का गोल्डन जुबली एडीशन गोवा में 20 से 28 नवम्‍बर, 2019 तक मनाया जाएगा. इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट और फर्स्‍ट डे कवर जारी करने का फैसला लिया गया है.
अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह में शामिल होने के लिए इस प्रतियोगता में लें हिस्सा, जीतने पर मिलेंगा आकर्षक पैकेज

अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (IFFI) पर आयोजित हुई यह प्रतियोगिता (फाइल फोटो)

भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (IFFI) का गोल्डन जुबली एडीशन गोवा में 20 से 28 नवम्‍बर, 2019 तक मनाया जाएगा. इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट और फर्स्‍ट डे कवर जारी करने का फैसला लिया गया है.

ऐसे लें प्रतियोगिता में भाग
डाक टिकट और फर्स्‍ट डे कवर की डिजाइन के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्‍छुक लोग www.mygov.in पर लागिन कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

15 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता पहली अगस्‍त, 2019 से 15 अगस्‍त, 2019 तक चलेगी. विजेता को फिल्‍म समारोह में शामिल होने के लिए दो रात और तीन दिन की यात्रा का पैकेज और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही विजेता को प्रशस्‍ति पत्र भी दिया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6