&format=webp&quality=medium)
Delhi Air Pollution: दिल्ली में दिवाली के तुरंत बाद स्मॉग काफी तेजी से आया. ऐसे में बढ़ते एयर पॉल्युशन के मद्देनजर DDMA ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोरोना की वजह से मेट्रो और बसों में केवल 50% की क्षमता के साथ यात्री सफर कर सकते थे. लेकिन अब दिल्ली मेट्रो ट्रेनों, बसों में खड़े होकर यात्रा करने की मंजूरी दे दी गई है.
सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकें और कम वाहन सड़कों पर चलें. DDMS के मुताबिक अब मेट्रो के हर कोच में 30 यात्री खड़े होकर सफर सकते हैं. वहीं DTC बसों में 50% की कुल क्षमता के साथ यात्री खड़े होकर सफर तय कर सकते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
बता दें कोरोना के आ जाने के बाद से काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था. सार्वजनिक यात्रा न कर पाने की वजह से कई लोगों ने अपनी नौकरी खो दी थी. ऐसे में उन लोगों के लिए सरकार का ये फैसला सराहनीय है.
स्थिती को कंट्रोल में देखते हुए DDMA ने खड़े होकर यात्रा करने पर से पाबंदी हटा दी है. क्योंकि पॉल्यूशन वाकई में चिंता का विषय है. ऐसे में नियमों में बदलाव करते हुए खड़े होकर ट्रैवल करने को हरी झंडी मिल गई है.