&format=webp&quality=medium)
गुजरात में चक्रवाती तूफान 'वायु' की चेतावती के चलते कई कंपनियां प्रभावित (फाइल फोटो)
गुजरात में चक्रवाती तूफान 'वायु' के 13 जून की सुबह पहुंचने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद गुजरात के तटवर्ती इलाकों में मौजूद कई कंपनियों के कारोबार पर भी असर पड़ा है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांडला पोर्ट पर सभी प्रकार के आर्प्रेशन पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं. कंपनियों पर तूफान के प्रभाव के असर पर जी बिजनेस की एक रिपोर्ट.
इंश्योरेंस कंपनियों को हो सकता है नुकसान
जी बिजनेस टीवी रिपोर्ट के अनुसार तूफान के चलते इंश्योरेंस कंपनियों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. तूफान से तटीय इलाकों में कंपनियों व लोगों की संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंच सकता है. इससे क्लेम अधिक होंगे और इंश्योरेंसे कंपनियों पर क्लेम का बोझ पड़ने से उन्हें नुकसान हो सकता है.
कई कंपिनियों ने परिचालन बंद किया
चक्रवाती तूफान की चेतावनी के बाद तटवर्ती इलाकों में मौजूद कई कंपनियों ने अपना परिचालन बंद कर दिया है. जीएसएफसी, जीएनएफसी के जेट्टी ऑप्रेशन को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. हालात सामान्य होने के बाद ही परिचालन को ले कर कोई निर्णय लिया जाएगा.