&format=webp&quality=medium)
Covid-19 in India: भारत में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं. लगातार सातवे दिन कोरोना के 2,000 के पार नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे के अंदर 2,151 केस दर्ज हुए हैं. ऐसे में कुल मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है. इसे कंट्रोल में लाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 10 से 11 अप्रैल के बीच पूरे देश में Mock Drill होगी. आइए जानते हैं एक्टिव और रिकवरी रेट.
कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. देश में बीते 24 घंटे के अंदर 2,151 नए मामले सामने आए हैं. (Active Corona cases in India) इसे मिलकार देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है.
बता दें, एक्टिव केस 0.03%, रिकवरी रेट 98.78%, डेली पॉजिटिविटी रेट 1.51%, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.53% है. (Corona cases in India) बीत 24 घंटे के अंदर 1,42,497 सैम्पल टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल मिलाकर 92.13 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. वहीं 1,222 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. कुल मिलाकर देश में 4,41,66,925 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं.
दिल्ली में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार (28th March) को कोरोना के 214 नए केस आए थे, जिसमें से 81 ठीक हुए. ऐसे में दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 671 हो गई है, संक्रमण दर 11.82% के पार हो गई है. (Delhi Corona cases) वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 1811 सेंपल टेस्ट हुए हैं.
कोरोना को लेकर केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है. केंद्र सरकार पूरे देश में 10 से 11 अप्रैल को Mock Drill करेगी. इसमें अस्पतालों, दवाओं के स्टॉक, ऑक्सीजन, इमर्जेंसी की स्थिति में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा.
केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवायजरी में कहा गया कि बीते कुछ हफ्तों में कुछ राज्यों में कोरोना की टेस्टिंग में गिरावट देखी गई. इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है.