&format=webp&quality=medium)
रजिस्ट्रेशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान. (पीटीआई फोटो)
CAT Registration 2022: भारतीय प्रबंधन संस्थान (Indian Institute of Management, IIM), CAT 2022 एग्जाम के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने वाला है. कॉमन एडमिशन टेस्ट 2022 (CAT 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार 3 अगस्त से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. कैट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर इस रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी.
इस परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2022 को किया जाएगा और एडमिट कार्ड 27अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 14 सितंबर 2022 रखी गई है. 14 सितंबर 2022 तक इस एग्जाम के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उसके बाद वेबसाइट से आवेदन लिंक को हटा दिया जाएगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
कैट 2022 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार ही इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत या उससे अधिक नंबरों से पास होना जरूरी है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं.
आवेदन शुल्क के रूप में जनरल कटैगरी को 2300 रुपये देने होंगे. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी को 1150 रूपये भरने होंगे. वहीं अप्लाई करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटiimcat.ac.in पर जाना होगा. यहां होम पेज पर दिए गए CAT 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करना होगा. इसके बाद आवेदन शुल्क देना होगा.