UIDAI में बड़ा फेरबदल! अमित अग्रवाल बने नए CEO, सुबोध कुमार सिंह को दिया ये पद

UIDAI New CEO Amit Agarwal: केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है.
UIDAI में बड़ा फेरबदल! अमित अग्रवाल बने नए CEO, सुबोध कुमार सिंह को दिया ये पद

अमित अग्रवाल बने UIDAI के सीईओ

UIDAI New CEO Amit Agarwal: केंद्र सरकार ने कुछ प्रशासनिक फेरबदल की हैं. जिसके चलते केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है. अमित अग्रवाल (1993 बैच) और सुबोध कुमार सिंह (1997 बैच) छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है.

रविवार देर रात को आया था फैसला

सुबोध कुमार सिंह वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं और उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. रविवार देर रात जारी आदेश के अनुसार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ऋचा शर्मा को सिंह के स्थान पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में भेजा गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: UPSC Prelims Result 2023 Date: जल्द जारी हो सकता है यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

इन प्रशासनिक अधिकारियों का भी किया तबादला

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव रश्मि चौधरी को केन्द्रीय सूचना आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है. मुंबई के विशेष आर्थिक क्षेत्र में सांताक्रूज विशेष निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास आयुक्त श्याम जगन्नाथन अब पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में महानिदेशक (पोत परिवहन) होंगे.

आदेश के अनुसार वरिष्ठ नौकरशाह संजीव कुमार चड्ढा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, वुमलुनमंग वुलनाम आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा रमेश कृष्णमूर्ति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे. आदेश के अनुसार कम से कम 13 वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है.

कुल 13 अधिकारियों की हुई नियुक्ति

एल एस चांगसन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव, आर आनंद भूमि संसाधन विभाग में अतिरिक्त सचिव और मनिंदर कौर द्विवेदी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगी. आदेश में कहा गया है कि द्विवेदी लघु किसानों के कृषि-व्यवसाय संघ में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी. स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव विपिन कुमार को इसी विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

वर्तमान में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुनील कुमार बर्नवाल को शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने दो अधिकारियों के पदों को अस्थायी रूप से उन्नत किया है और उन्हें भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर पर लाया गया है. इसके अनुसार पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सेठी अब अतिरिक्त सचिव के पद और वेतनमान पर होंगे. आदेश में कहा गया है कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6