&format=webp&quality=medium)
अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार को देखते हुए इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. (जी बिजनेस)
Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश कर रही हैं. अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार को देखते हुए इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. सरकार ने अर्थव्यवास्था को गति देने के लिए कई कदम उठाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बजट डॉक्यूमेंट में क्या-क्या शामिल होते हैं? बजट की तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं. बजट तैयार करने में कई डॉक्यूमेंट शामिल किए जाते हैं. इन सभी डॉक्यूमेंट को मिलाकर एक संपूर्ण बजट तैयार होता है. (#BudgetOnZee)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से बहीखाता लेकर के बजट पेश करने को निकली हैं. आपको याद होगा पिछली बार 5 जुलाई को भी वित्त मंत्री ने ब्रीफकेस की जगह बहीखाता का इस्तेमाल किया था. ब्रीफकेस की परंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही थी, जिसे वित्त मंत्री ने बहीखाते में बदल दिया.
शामिल किए जाने वाले डॉक्यूमेंट
डिमांड ऑन ग्रांट: इसमें जमा पैसों से खर्च के लिए निकाले जाने वाले पैसों (वार्षिक वित्तीय विवरण में शामिल) का अनुमान दर्ज होता है. यह एक तरह का फॉर्म होता है, जिसे अनुच्छेद 113 के तहत जमा किया जाता है. लोकसभा में इस पर मतदान जरूरी है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
एप्रोप्रिएशन बिल: लोकसभा से मंजूरी के बाद खर्च की मांगों और जमा निधि में से किए जाने वाले खर्चों को जमा कर एक विधेयक बनाया जाता है, जिसे विनियोग विधेयक या एप्रोप्रिएशन बिल कहा जाता है. इसे भी लोकसभा में पेश किया जाता है.