&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. क्रूड के भाव में करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है लेकिन क्या पेट्रोल और डीजल के भाव में तेजी हुई है? 11 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है. 11 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और 11 दिसंबर को भी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) एक समान हैं. बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर क्रूड के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन इसके बाद भी घरेलू बाजार में तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया लेकिन कुछ राज्यों ने VAT में बढ़ोतरी का ऐलान किया था जिसके बाद वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का सा बदलाव हुआ है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत दूसरे राज्य शामिल हैं. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से तेल के भाव में कोई आधिकारिक बदलाव नहीं किया गया है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.