Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल का भाव जारी, जानिए आपके शहर में कितनी चुकानी होगी रकम

Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 24 फरवरी को भी कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल का भाव जारी, जानिए आपके शहर में कितनी चुकानी होगी रकम

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल (Crude) में गिरावट या चढ़ाव की वजह से कई बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 24 फरवरी को भी कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में बीते कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 24 फरवरी को भी देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) स्थिर हैं. यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों की जानकारी ले सकते हैं.

हर दिन अपडेट होते हैं भाव

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. अगर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ होता है तो उसे अपडेट कर दिया जाता है. बता दें कि 22 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह-सुबह अपडेट होते हैं दाम

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.

इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6