Petrol-Diesel Price Today: 1L पेट्रोल-डीजल के लिए आज भरने होंगे कितने पैसे? जानिए क्या हैं आज के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में क्या आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को मिला है. यहां जानिए
Petrol-Diesel Price Today: 1L पेट्रोल-डीजल के लिए आज भरने होंगे कितने पैसे? जानिए क्या हैं आज के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price Today: देश में महंगाई दर अभी भी 4 फीसदी से ज्यादा बरकरार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से महंगाई को काबू करने के लिए लगातार रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी की जा रही है. हालांकि खुद आरबीआई का कहना है कि अगले कुछ महीनों तक महंगाई ऐसी ही बरकरार रहेगी. ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) के मोर्चे पर क्या आम आदमी को कोई राहत मिलती नजर आ रही है? अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में क्या आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को मिला है. वैसे तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है.

OMCs ने जारी ताजा दाम?

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price in Delhi) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. 22 दिसंबर के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम

हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव होता है तो उसे 6 बजे अपडेट करती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6