&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कई दिनों से नहीं बदला गया है. हालांकि सरकार की ओर से ऐसा इशारा तो मिला है कि अगर क्रूड का भाव लगातार नीचे रहता है तो बहुत पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जाएगा. 22 मई 2022 को आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था और उसके बाद से लेकर अभी तक एक बार भी बदलाव नहीं किया गया है. 19 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 19 जनवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 19 जनवरी को भी तेल के भाव एक समान हैं. हालांकि जल्द पेट्रोल और डीजल सस्ता होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. तेल कंपनियां आने वाले समय में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर सकती हैं. हालांकि कंपनियों की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
केंद्र सरकार की ओर से ऐसा इशारा दिया गया है कि अगर क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना रहता है तो बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जाएगा. हालांकि ये कब होगा, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के आसपास पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती देखने को मिल सकती है.
वैसे तो केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. राज्य सरकार ने VAT में बढ़ोतरी की है. इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत दूसरे राज्य शामिल हैं.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.