&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है. नया फाइनेंशियल ईयर और आम लोगों के लिए कई सारी घोषणाएं. ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों के मोर्चे पर क्या केंद्र सरकार की ओर से कोई खुशखबरी दी गई है. 1 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. अब से कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो जाएगा. पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अभी भी आम लोगों की नजर है. 1 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है और अभी भी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 1 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है.
बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को घटाया गया था. 14 मार्च को OMCs ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए की कटौती की गई थी और उसके बाद से लेकर एक बार भी संशोधन नहीं किया गया है.
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.32 |
| बेंगलुरु | 99.84 | 85.93 |
| लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
| नोएडा | 94.83 | 87.96 |
| गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
| चंडीगढ़ | 94.24 | 82.4 |
| पटना | 105.18 | 92.04 |
नई दिल्ली में पेट्रोल की ताजा कीमत 96.72 रुपये से गिरकर 94.72 रुपये हो गई. मुंबई में 106.31 रुपये के बजाए 104.21 रुपये, कोलकाता में 106.03 रुपये के बजाए 103.94 और चेन्नई में 102.63 रुपये के बजाए 100.75 रुपये हो गई है. डीजल की बात करें तो दिल्ली में 89.62 रुपये के बजाए ताजा कीमत 87.62 रुपये होगी. वहीं, मुंबई में 94.27 रुपये के बजाए 92.15 रुपये, कोलकाता में 92.76 रुपये के बजाए 90.76 और चेन्नई में 94.24 रुपये के बजाए 92.32 रुपये लेटेस्ट कीमत है.
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.