&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी तक एक बार भी बदलाव नहीं देखा गया है. 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 22 मई से लेकर अभी तक पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 4 अक्टूबर 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 4 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अलग-अलग शहरों के भाव की जानकारी ले सकते हैं.
देशव्यापी तो केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है लेकिन अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में कहीं कहीं बदलाव देखने को मिला है. इसमें पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं. पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता हुआ है तो राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है.
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें