&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. अगर पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है लेकिन 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल और डीजल के दाम पर हर आम नागरिक की नजर रहती है. 22 सितंबर 2023 के लिए भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को को जारी कर गया है. 22 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां से आप अपने शहर का हाल जान सकते हैं.
बता दें कि देश में ज्यादातर राज्यों में तो पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव नहीं हुआ है लेकिन पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में भाव में बदलाव है. पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता हुआ है तो राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है.
शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.