&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आम नागरिक की नजर रहती है. हर दिन पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव हुआ या नहीं, इस पर ज्यादा फोकस होता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन इसका असर पेट्रोल और डीजल के भाव पर नहीं पड़ रहा है. 23 अगस्त के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 23 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है.
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 96.72 प्रति लीटर है और डीजल का भाव 89.62 प्रति लीटर है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है.
शहर पेट्रोल डीजल
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. अगर ताजा कीमतों में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक पेट्रोल और डीजल के भाव को लेकर बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. 22 मई 2022 से तेल की कीमतें वही हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें