#BudgetOnZee इकोनॉमिक सर्वे 2020: मिल गया इशारा, इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बड़ा बदलाव!

#BUDGET2020ZEE वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 (Economic Survey 2020) पेश किया.
#BudgetOnZee इकोनॉमिक सर्वे 2020: मिल गया इशारा, इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बड़ा बदलाव!

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के बाद से ही इनकम टैक्स छूट की मांग भी लगातार हो रही है.

#BUDGET2020ZEE बजट 2020 (#BUDGET2020ZEE) से ठीक पहले मिडिल क्लास के लिए बड़ी खबर आई है. इकोनॉमिक सर्वे 2020 संसद में पेश हो चुका है. इकोनॉमिक सर्वे में यह इशारा दिया गया है कि बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है. 1 फरवरी यानी कल शनिवार के दिन बजट 2020 (Budget 2020) पेश होगा. इस बजट में इनकम टैक्स से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है.आर्थिक सर्वे में साफ इसके संकेत मिले हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 (Economic Survey 2020) पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण में उम्‍मीद जताई गई हैं कि सरकार बजट 2020 में टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स में बड़ी राहत दे सकती है. इसके अलावा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर में निवेश बढ़ाने के लिए भी कई ऐलान हो सकते हैं.

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती के बाद से ही इनकम टैक्स छूट की मांग भी लगातार हो रही है. एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इकोनॉमी में डिमांड और कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स में छूट बेहद जरूरी है. टैक्सपेयर्स को छूट देकर इकोनॉमी में डिमांड बढ़ाई जा सकती है. इकोनॉमिक सर्वे में इशारा मिला है कि सरकार इनकम टैक्स को लेकर कुछ बड़ा ऐलान करेगी. जानकारों की मानें तो यह ऐलान टैक्स स्लैब को लेकर हो सकता है. साथ ही सेक्शन 80C में भी छूट सीमा को बढ़ाया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

10 लाख की आय वालों को मिलेगी राहत
सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम में सिर्फ इनकम टैक्स के लिए कुल 3 स्लैब हैं. इनमें 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय वालों को 5 फीसदी स्लैब में रखा जाता है. वहीं, 5-10 लाख की आय वालों को 20 फीसदी टैक्स चुकाना होता है. 10 लाख रुपए से ऊपर की आय वालों पर 30 फीसदी टैक्स लगता है. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले बजट में 10 लाख तक की आय वालों को बड़ी छूट मिल सकती है. इस इनकम वर्ग के लिए 10 फीसदी का नया स्लैब आ सकता है.

10 फीसदी का नया स्लैब
बजट में 2.5 से 5 लाख वालों पर फिलहाल 5 फीसदी टैक्स है. इसे बरकरार रखा जा सकता है. लेकिन, 5 लाख से 10 लाख तक की आय पर फिलहाल 20 फीसदी टैक्स है, जिसे घटाकर 10 फीसदी किया जा सकता है. मतलब 10 लाख तक की आय वालों को सिर्फ 10 फीसदी टैक्स चुकाना होगा. इसके लिए नया स्लैब का प्रस्ताव आ सकता है. मतलब 3 स्लैब की जगह अब इनकम टैक्स में 4 स्लैब होंगे. 2.5 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री ही रहेगी.

15 लाख की आय वालों को भी मिलेगा फायदा
मौजूदा सिस्टम में 10 लाख से ऊपर की इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगता है. सूत्रों की मानें तो इस स्लैब को भी तोड़ा जा सकता है. मतलब 10 से 15 लाख रुपए तक की आय वालों को 20 फीसदी और 15 से ऊपर की आय वालों को 30 फीसदी टैक्स के दायरे में रखा जा सकता है. वहीं, 2 करोड़ रुपए से ऊपर की इनकम को 35 फीसदी टैक्स स्लैब में लाने का प्रस्ताव आ सकता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

लगाया जा सकता है सेस
मौजूदा सिस्टम में अभी तक इनकम टैक्स के साथ 4 फीसदी हेल्थ एंड एजुकेशन सेस लगता है. अब बजट में 15 लाख रुपए से ऊपर की आय वालों पर नया सेस लग सकता है. सूत्रों की मानें तो 15 लाख से ऊपर की आय वालों को 1 फीसदी अतिरिक्त सेस चुकाना पड़ सकता है. बजट 2020 में इस सेस को लाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है. कुल मिलाकर 15 लाख से ऊपर की आय वालों को इनकम टैक्स के साथ 5 फीसदी सेस चुकाना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6