PM kisan 14th instalment: खरीफ फसलों की बुवाई का काम शुरू हो गया है. ऐसे में किसानों पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. पीएम किसान स्कीम की 14वीं किस्त जारी करने की तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन इसके 15 जून के बाद आने की संभावना है. (Image- Pixabay)
1/5केंद्र सरकार ने 27 फरवरी, 2023 को 13वीं किस्त जारी की थी. ई-केवाईसी नहीं कराने की वजह से 13वीं किस्त देने के दौरान केंद्र सरकार ने लाखों किसानों का नाम सूची से हटा दिया था.
2/5पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 14वीं किस्त तब तक किसानों के खातों में नहीं आएगी जब तक वे अपना ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे. किसान गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान की मोबाइल ऐप डाउनलोड करके ई-केवाईसी फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी खुद कर सकते हैं.
3/5एक मोबाइल से 10 किसानों की ई-केवाईसी (e-KYC) की जा सकती है. किसान http://pmkisan.gov.in लिंक पर जाकर अपने आधार से जुड़े मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकता है. ई-केवाईसी करवाने के लिए किसान नागरिक सेवा केन्द्र से भी संपर्क कर सकते हैं.
4/514वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी करवा जरूरी है. किसानो 15 जून, 2023 तक e-KYC करवाएं. इन 4 माध्यम से e-KYC कर सकते हैं. 1. अपने गांव के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कैंप में जाकर, 2. वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर, 3. गूगगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध PMKISAN GoI ऐप से फेस ऑथेंटिंकेशन करके, 4. किसान अपने नजदीकी CSC से भी e-KYC करवा सकते हैं.
5/5पीएम-किसान योजना के लिए, छोटे और सीमांत किसान जो भारतीय नागरिक हैं, वे पात्र हैं. इसके अलावा, सभी भूमिधारी किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं. पीएम-किसान योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर- 155261 और 011-24300606 पर भी कॉल कर सकते हैं.