PM Kisan 18th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी पहल है. इस योजना का उद्देश्य देश के सभी पात्र किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे उनकी कृषि से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके और उनकी आय में स्थिरता आ सके.
1/7किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है. सरकार ने 18वीं किस्त पाने के लिए किसानों को तीन काम करने के लिए कहा है ताकि 2,000 रुपये की किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में भेजी जा सके. इसके लिए एक नारा भी दिया गया है- "एक बार फिर मुस्कुराएंगे किसान, जब खातों में पहुंचेगा किसान सम्मान".
2/7पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है. किसानों के डिजिटलीकरण के लिए वित्तीय सेवाओं का बढ़ता प्रयोग है. खाद और बीज सहित अन्य खेती संबंधित खर्चों में सहायक है. बता दें कि 18 जून 2024 को किसानों के खाते में 17वीं किस्त भेजी गई थी. इस बार इस योजना की 18वीं किस्त का फायदा करीब 12 करोड़ किसानों को मिलेगा.
3/718वीं किस्त के 2,000 रुपये पाने के लिए किसान ये तीन काम जरूर कर लें. 1. eKYC पूरा करें 2. बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं 3. जमीन रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन कराएं.
4/7पीएम किसान मोबाइल ऐप के तहत किसान फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के माध्यम से घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी (eKYC) करवा सकते हैं. ऐप को आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही, पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी के विकल्प पर जाकर पूरा कर सकते हैं. खुद इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर इसे पूरा करा सकते हैं.
5/7पीए किसान (PM Kisan) की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है. इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है. अगर आपने योजना में आवेदन दिया है तो इसकी जांच कर लें. वहीं, साथ में खाते में डीबीटी का विकल्प चालू करवा लें वरना 2,000 रुपये खाते में नहीं आएंगे.
6/7इसके साथ ही किसानों को पीएम किसान योजना के लिए जमीन रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन कराना जरूरी है. जमीन रिकॉर्ड वेरिफिकेशन नहीं होने पर किस्त का पैसा अटक जाएगा.
7/7पीएम किसान एआई चैटबॉट (e-Mitra) के माध्यम से सभी किसान अपनी भाषा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त से जुड़े हर सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं. लिंक पर क्लिक कर पूछें अपना सवाल: http://chatbot.pmkisan.gov.in