PM Kisan 17th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त की राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला फैसला है.
1/5प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने की मंजूरी दी, जिसकी राशि करीब 20,000 करोड़ रुपये है और यह 9.3 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी. यह राशि जल्द ही जारी की जाएगी. इस योजना तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
2/5पीएम किसान की 17वीं किस्त का फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में होगा. आपको पैसा मिलेगा या नहीं? यह आप घर बैठे जान सकते हैं.
3/5किसान अपना नाम इन स्टेप्स में बेनिफियरी लिस्ट में चेक कर सकते हैं. 1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 2. फार्मर्स कॉर्नर पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट पर जाएं. 3. अपना आधार नंबर या खाता नंबर दर्ज करें. 4. "Get Data" पर क्लिक करें. 5. बेनिफियरी स्टेट देखें. 6. पेमेंट स्टेटस चेक करें.
4/5इस बात का खयाल रखें कि आपका ई-केवाईसी पूरा हो और खाते से आधार कार्ड जरूर लिंक कराया गया हो, बिना इसके आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.
5/5अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई समस्या आ रही है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-115-5525 पर संपर्क कर सकते हैं.