&format=webp&quality=medium)
Animal Care Tips: पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है. देश के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घने कोहरा छाए रहने की संभावना है. कड़ाकड़ाती ठंड में पशुओं की देखभाल बहुत जरूरी हो जाता है. ठंड के मौसम में पशुओं की देखभाल कैसे करें, इसे लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है जिससे घर पर ही कुछ जरूरी कदम उठाकर पशुओं को शीतलहर से बचाया जा सकता है.
ठंड के मौसम में पशुओं के शरीर को गर्म रखने के लिए उन्हें बोरियों और मोटे कपड़ों से ढक कर रखें, जिससे कि वे बीमार होने से बच सकें. बीमार होने पर दूध कम हो जाता है. लेकिन वक्त रहते कुछ ऐहतियाती कदम उठाकर इस तरह की परेशानी और आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है, साथ ही पशु भी हेल्दी रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Farming Technique: नए साल में किसान जान लें खेती की ये तकनीक, बढ़ जाएगी कमाई, जानिए कैसे मिलेगा इसका फायदा
पशुओं को सूखे और धुंआ रहित स्थान पर रखें
पशुशाला को सभी तरफ से ढंक कर रखें
जाड़े में पशुओं के शरीर को ढक कर रखें
पशुओं को हल्का गर्म पानी दिन में तीन-चार बार दें
पशुओं को संतुलित और नमक/इलेक्ट्रोलाइट से युक्त पूरक आहार दें
खल्ली और गुड़ अतिरिक्त मात्रा में दें ताकि शरीर गर्म रहे
शीत ऋतु में पशुों को खुले में नहीं छोड़ना चाहिए
ठंडा भोजन और पानी पशुओं को नहीं देना चाहिए
पशुओं और मुर्गियों/पक्षियों को नमीयुक्त या धुंआ वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए
पशुओं के चारागाह के रास्त में पशु शवों का निस्तारण नहीं करना चाहिए