यहां के किसान आधी कीमत पर खरीद सकेंगे मशीन, सरकार देगी 50% तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं स्कीम का फायदा

Subsidy on Agri Machines: बागवानी में मशीनों और उपकरणों के लिए हरियाणा सरकार ने विशेष अनुदान योजना (Special Subsidy Scheme) चलाई है. इससे तहत राज्य सरकार द्वारा द्वारा बागवानी विभाग के सहयोग से बागवानी में मशीनों और उपकरणों के लिए स्पेशल सब्सिडी दी जाती है.
यहां के किसान आधी कीमत पर खरीद सकेंगे मशीन, सरकार देगी 50% तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं स्कीम का फायदा

55 से अधिक मशीनों और उपकरणों पर मिलेगी सब्सिडी.

Subsidy on Agri Machines: मशीन और उपकरण से किसानों को खेती करना फायदेमंद और आसान हो गया है. कृषि मशीनों की कीमतें अधिक होने से ज्यादातार किसान इसे खरीद नहीं पाते हैं. अन्नदाताओं को सहूलियत देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. बागवानी में मशीनों और उपकरणों के लिए हरियाणा सरकार ने विशेष अनुदान योजना (Special Subsidy Scheme) चलाई है. इससे तहत राज्य सरकार द्वारा द्वारा बागवानी विभाग के सहयोग से बागवानी में मशीनों और उपकरणों के लिए स्पेशल सब्सिडी दी जाती है.

55 से अधिक मशीनों और उपकरणों पर सब्सिडी

डायरेक्टोरेट ऑफ हॉर्टिकल्चर, हरियाणा ने अपने ट्वीट में कहा, हरियाणा सरकार द्वारा बागवानी विभाग के सहयोग से बागवानी में मशीनों और उपकरणों के लिए विशेष अनुदान योजना दी जा रही है. 55 से अधिक मशीनों और उपकरणों पर 50% तक सब्सिडी मिल रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Business Idea: सिर्फ 3.55 लाख में शुरू करें ये धांसू बिजनेस, लाखों में होगी कमाई, आप भी ले सकते हैं आइडिया

haryana govt

1500 से 25 लाख तक मशीनों पर मिलेगी सब्सिडी

हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग 1500 रुपये से 25 लाख रुपये तक की मशीनों पर 50% तक सब्सिडी देगी. राज्य सरकार ने मशीनों के लिए 13 कंपनियों को मनोनित किया है. इस योजना के तहत हरियाणा सरकार ने 55 से अधिक मशीनों पर भी सब्सिडी देने का फैसला किया है.

यहां करें अप्लाई

हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के सहयोग से बागवानी में मशीनों और उपकरणों के लिए विशेष अनुदान योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी देकर सरकार किसानों की मदद कर रही है. इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए राज्य के किसान https://hortnet.gov.in/StatesNewDesign/Login-har.aspx पर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए किसान भाई जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. या फिर टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर कॉल सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6