&format=webp&quality=medium)
Tech Mahindra News: देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने यूरोपीय कंपनी कॉम टेक Co IT (CTC) में 100 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है. इतना ही नहीं टेक महिंद्रा ने दो आईटी प्लेटफॉर्म्स में 25-25 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है. ये डील 33 करोड़ यूरो यानी कि लगभग 2800 करोड़ रुपए में हुई है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये अधिग्रहण कंपनी के डिजिटल इंजीनियरिंग और बीमा प्रोद्योगिकी के कारोबार को और मजबूत करेंगे.
बता दें कि अप्रैल 2010 में घोटाले से प्रभावित सत्यम के अधिग्रहण के बाद टेक महिंद्रा का ये दूसरा सबसे बड़ा सौदा है. टेक महिंद्रा ने कहा कि कंपनी ने 33 करोड़ यूरो यानी कि 2800 करोड़ की डील के साथ यूरोप की आईटी कंपनी को खरीदा है. इसमें कमाई और तालमेल से जुड़े भुगतान शामिल हैं.
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने यूरोप की एक आईटी कंपनी में 100 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने के अलावा SWFT और सुरेंस प्लेटफॉर्म में 25-25 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है. इसके लिए कंपनी ने और 2 करोड़ यूरो का निवेश किया है. ये दोनों प्लेटफॉर्म सीटीसी के ही संस्थापक समूह का हिस्सा हैं.
BFSL, HLS और कॉरपोरेट डेवलेपमेंट के लिए टेक महिंद्रा के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि हमारे डिजिटल इंजीनियरिंग और इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी बिजनेस को बढ़ाने के लिए ये हमारा अबतक का सबसे बड़ा कदम है.
बता दें कि यूरोपियन आईटी कंपनी कॉम टेक Co IT (CTC) में मौजूदा समय में 700 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. ये कर्मचारी अब टेक महिंद्रा का हिस्सा बन जाएंगे. इसके अलावा टेक महिंद्रा समूह की कंपनी कॉमविवा (Comviva) जुलाई, 2022 तक करीब 600 इंजीनियरों की भर्ती करेगी.