&format=webp&quality=medium)
Railway PSU Stock: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) ने बड़ी जानकारी दी है. एक्सचेंज फाइलिंग में रेलवे पीएसयू (Railway PSU) ने कहा कि उसे 187 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया गया है. बाजार में तेजी के बीच रेलवे पीएसयू स्टॉक (Railway PSU Stock) 2.37 फीसदी बढ़त के साथ 429.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है. शेयर ने निवेशकों को एक साल में 170 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से एक प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर (L1) घोषित हुआ है. इस प्रोजेक्ट का वर्क कॉस्ट 186,76,60,320.77 रुपये है. इस वर्क को 540 दिनों में पूरा किया जाना है. डिजाइन, सप्लाई, एरिक्शन, टेस्टिंग और कमीनशनिंग का काम है.
ये भी पढ़ें- किसानों को कमाई बढ़ाने का सुनहरा मौका, धनिया-मेथी की खेती पर मिल रही 50% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
इससे पहले, आरवीएनएल महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Maharashtra Metro Rail Corporation Limited) के 270 करोड़ रुपये के कंस्ट्रक्शन ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी. इस प्रोजेक्ट में 10 एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन को बनाया जाना है. जिसमें से 7 मेट्रो स्टेशन Reach 3A एरिया में होंगे, जिसमें हिंगना माउंट व्यू, राजीव नगर, वानाडोंगरी, एपीएमसी, रायपुर, हिंगना बस स्टेशन और हिंगना शामिल है. इसके अलावा 3 एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन Reach 4A में हैं, जिसमें पारदी, कापसी खुर्द और ट्रांसपोर्ट नगर ऑफ एनएमआरपी फेज 2 शामिल है.
इस महीने की शुरुआत में ही RVNL ईस्ट सेंट्रल रेलवे के 283 करोड़ रुपये के कंस्ट्रक्शन ऑर्डर के लिए भी L1 बिडर बना था. इस कंस्ट्रक्शन ऑर्डर में Jarapada और Talcher Road के बीच 3 और 4 लाइन के लिए नई लाइन कंस्ट्रक्ट करना है. इसके अलावा ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 180 करोड़ रुपये के एक और वर्क ऑर्डर के लिए सबसे कम बिडर घोषित किया गया. यह ऑर्डर वर्क 2x25KV फीडर के डिजाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमिशनिंग के लिए है. इसे 18 महीने में पूरा करना है.
RVNL के शेयर प्राइस की बात करें तो कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को 174 फीसदी और 6 महीने में 50 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस साल अब तक शेयर 138 फीसदी उछल चुका है. स्टॉक का 52 वीक हाई 647 रुपये और 52 वीक लो 152.45 रुपये है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)