Pallonji Shapoorji Mistry: शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी शापूरजी मिस्त्री का मुंबई में 28 जून 2022 को निधन हो गया. वे 93 साल के थे. शापूरजी पालोनजी ग्रुप भारत में सबसे बड़े बिजनेस समूह में से एक है. बीते करीब 150 सालों से यह समूह कारोबार कर रहा है. 1 जून 1929 को जन्मे पालोनजी मिस्त्री की कॉलेज तक की पढ़ाई मुंबई में हुई. आइए जानते हैं पालोनजी शापूरजी मिस्त्री से जुडे कुछ रोचक बातें...
1/5पालोनजी मिस्त्री 1947 में महज 18 साल की उम्र में अपने फैमिली बिजनेस से जुड़ गए थे. अपने पिता शापूरजी पालूनजी मिस्त्री की निगरानी में उन्होंने बहुत तेजी से बिजनेस की बारीकियां सीख ली. पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने 1975 में पूरी तरह कंपनी की कमान संभाल ली थी.
4/5पालोनजी के नेतृत्व में कंपनी ने स्टर्लिन एाड विल्सन, यूनाइटेड मोटर्स, फोर्ब्स गोकक और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों में स्ट्रैटजिक हिस्सेदारी खरीदकर उन्हें शापूरजी पालोनजी ग्रुप के पोर्टफोलियो में शामिल किया.
5/5पालोनजी मिस्त्री कई सालों तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, W H ब्रेडी ग्रुप ऑफ कम्पनीज, द एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज और टाटा संस लिमिटेड जैसी कंपनियों के बोर्ड में मेम्बर रहे. एसीसी के कई सालों तक चेयरमैन भी रहे. साल 2021 में उन्होंने अपने शापूरजी ग्रुप के बिजनेस की कमान अपने बड़े बेटे शापूरजी मिस्त्री को सौंप दी. पालोनजी मिस्त्री को साल 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.