&format=webp&quality=medium)
Paytm Q2 Results: पेटीएम ने दूसरी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. सालाना आधार पर रेवेन्यू में 32 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 2519 करोड़ रुपए रहा. कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट में 69 फीसदी का सालाना ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 1426 करोड़ रुपए रहा. ESOP से पहले EBITDA में 319 करोड़ रुपए का उछाल दर्ज किया गया और यह 153 करोड़ रुपए रहा.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी को 279 करोड़ का घाटा हुआ. जून तिमाही में यह घाटा 354 करोड़ रुपए और एक साल पहले समान तिमाही में 557 करोड़ रुपए था.
कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट में सालाना आधार पर 69 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और यह 1426 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 57 फीसदी रहा और सालाना आधार पर इसमें 1300 बेसिस प्वाइंट्स की तेजी दर्ज की गई. EBITDA 319 करोड़ रुपए रहा और एबिटा मार्जिन 6 फीसदी रहा.
पेटीएम के पेमेंट बिजनेस का रेवेन्यू 28 फीसदी के सालाना उछाल के साथ 1524 करोड़ रुपए रहा. नेट पेमेंट मार्जिन 60 फीसदी उछाल के साथ 707 करोड़ रुपए रहा. GMV यानी ग्रॉस मर्टेंडाइज वैल्यु 41 फीसदी उछाल के साथ 4.5 लाख करोड़ रुपए रहा. मर्चेंट से सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई तिमाही आधार पर 14 लाख से बढ़कर 44 लाख पर पहुंच गई.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें