Patel Engineering को सरकारी कंपनी से मिला ₹1,818.56 करोड़ का ठेका, शेयर ने भरी उड़ान, 6 महीने में दिया 286% रिटर्न

Patel Engineering Share Price:सिर्फ 6 महीने में ही निवेशकों को दौलत करीब तीन गुना बढ़ गई. एनएसई पर पटेल इंजीनियरिंग के स्टॉक ने छह माह में 287 फीसदी रिटर्न दिया है. 
Patel Engineering को सरकारी कंपनी से मिला ₹1,818.56 करोड़ का ठेका, शेयर ने भरी उड़ान, 6 महीने में दिया 286% रिटर्न

Patel Engineering Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Patel Engineering Ltd) और उसके एक ज्वाइंट वेंचर भागीदार को अरुणाचल प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचपीसी (NPHC) से 3,637 करोड़ रुपये का ठेका मिला है. पटेल इंजीनियरिंग ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अनुबंध में उसकी हिस्सेदारी 1,818.56 करोड़ रुपये है.

कंपनी ने कहा, पटेल इंजीनियरिंग को संयुक्त उद्यम भागीदार के साथ एनएचपीसी लिमिटेड से लॉट-4 के सिविल कार्यों के निर्माण के लिए दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना का ठेका मिला है.

Add Zee Business as a Preferred Source

86 माह में पूरा होगा प्रोजेक्ट

कंपनी ने इस 50:50 ज्वाइंट वेंचर में अपने भागीदार के नाम का खुलासा नहीं किया है. इस परियोजना में एनएचपीसी (NHPC) की 2,880 मेगावाट दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना के लिए सुरंग आदि बनाना शामिल है. यह परियोजना 86 माह में पूरी की जाएगी.

शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल

पटेल इंजीनियरिंग के शेयर (Patel Engineering Share Price) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. सिर्फ 6 महीने में ही निवेशकों को दौलत करीब तीन गुना बढ़ गई. एनएसई पर पटेल इंजीनियरिंग के स्टॉक (Patel Engineering Share Price NSE) ने छह माह में 287 फीसदी रिटर्न दिया है.

वहीं, साल 2023 में शेयर में 225 फीसदी रिटर्न मिला. जबकि एक महीने में शेयर 31 फीसदी उछला है. एक वर्ष में शेयर का रिटर्न 137 फीसदी रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6