Success Story: भिंडी की खेती से 12वीं पास किसान बना लखपति, एक एकड़ में ₹3 लाख का मुनाफा

Success Story: किसानों की आय बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार बागवानी को प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए बागवानी ने कई योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ उठाकर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.
Success Story: भिंडी की खेती से 12वीं पास किसान बना लखपति, एक एकड़ में ₹3 लाख का मुनाफा

(Image- Pexels)

Success Story: बागवानी फसलों की खेती किसानों की इनकम बढ़ा सकती है. हरियाणा के रोहतक जिले के चिड़ी गांव के निवासी किसान सोनू कुमार बागवानी फसलों से लाखों कमा रहे हैं. 12वीं पास सोनू का कहना है कि वे पिछले 8 वर्षों से सब्जी की खेती कर रहे हैं. वे खासतौपर पर भिंडी की सब्जी लगाते हैं. फिलहाल उन्होंने एक एकड़ में भिंडी की सब्जी लगाई है. मई की शुरुआत में भिंडी फसल लगाई थी, जिसका उत्पादन करीब 2 महीने बाद होने लगा.

नवंबर अंत तक भिंडी की उपज ली जा सकती है. बागवानी विभाग के अधिकारियों की देखरेख में से सब्जी की खेती कर रहे सोनू के मुताबिक, वे साल में तीन फसलें लेते हैं. इससे पहले उन्होंने 2.5 एकड़ में अन्य जमीन पर भी भिंडी की फसल लगाई, जो फायदेमंद रही. अब उसमें धान की फसल लगाई है, जिसकी कटाई अगले महीने होने की उम्मीद है. उसके बाद उस जमीन में घीया, खीरा और भिंडी लगाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

हाथों-हाथ बिक जाती है भिंडी

भिंडी की बिक्री की उनको कोई चिंता नहीं है. रोहतक मंडी में जाते ही भिंडी की बिक्री आसानी से होती जाती है. भिंडी की सब्जी लगाकर किसान एक एकड़ में 3 लाख तक कमाई कर सकते हैं.

किसानों को दी सलाह

सोनू कुमार ने सलाह दी कि हरियाणा बागवानी विभाग की ओर से किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिनका फायदा उठाना चाहिए और किसानों को अपनी आय बढ़ानी चाहिए.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6