छोटे कारोबारियों की मदद को आगे आई Meta, लॉन्च किया लोकलाइज्ड बिजनेस हब

Meta Grow Your Business: भारत में छोटे कारोबारियों की मदद के लिए मेटा ने ग्रो योर बिजनेस हब को लॉन्च किया.
छोटे कारोबारियों की मदद को आगे आई Meta, लॉन्च किया लोकलाइज्ड बिजनेस हब

भारत की इकोनॉनी के विकास के इंजन हैं स्मॉल बिजनेस. (Source: Reuters)

Meta launches localised Business Hub: मेटा (Meta) ने भारत में छोटे कारोबारियों- सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यापारियों को उनके बिजनेस गोल्स को पूरा करने के लिए जरूरी जानकारी, टूर और संसाधनों को ढूंढने के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन- 'ग्रो योर बिजनेस हब' (Grow Your Business Hub) को लान्च किया.

हर महीने लाखों कारोबारी करते हैं मेटा का इस्तेमाल

Meta ने यह घोषणा 'ग्रो योर बिजनेस' समिट के उद्घाटन एडिशन के रूप में किया था. यह भारत के छोटे और मध्यम बिजनेस (SMB) के विकास के एजेंडे पर केंद्रित प्रोग्राम है. एक बयान में कहा गया कि भारत में Meta पर हर महीने लाखों छोटे कारोबारी- 15 मिलियन सिर्फ WhatsApp पर, अपने ऑनलाइन बिजनेस को शुरू करने और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मेटा एप का उपयोग करते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

करोड़ों लोग करते हैं बिजनेस पेज को लाइक

कंपनी ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम (Facebook Instagram) की वजह से इन कारोबारियों की ग्लोबल पहुंच बढ़ रही है. 30 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक पर किसी भारतीय स्मॉल बिजनेस पेज (Facebook Small Business Page) को लाइक या फॉलो करते हैं.

Instagram पर पिछले तीन महीनों में भारत में स्मॉल बिजनेस और लोकल खरीदारी के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए 1.2 मिलियन से अधिक पोस्ट या कमेंट किया. भारत में इंस्टाग्राम पर आधे मिलियन से अधिक छोटे कारोबारियों ने या तो WhatsApp नंबर या फोन नंबर या बायो में ईमेल लिस्टेड किया है. इससे अलावा ये कारोबारी अपने संभावित ग्राहकों को संपर्क करने के लिए डायरेक्ट मैसेज करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं.

स्मॉल बिजनेस है इकोनॉनी की बैकबोन

फेसबुक इंडिया (Facebook India) की डायरेक्टर लघु और मध्यम व्यवसाय अर्चना वोहरा ने कहा, स्मॉल बिजनेस भारत की इकोनॉनी के विकास के इंजन हैं और मेटा की भूमिका उनके लिए विकास के अवसरों को अनलॉक करने में पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. वर्तमान में कई कारोबारी ऑनलाइन की तरफ बढ़ते हैं, और अपना व्यापार बढ़ाने के लिए डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हैं.

क्यूरेटेड और कस्टमाइज्ड बिजनेस स्किलिंग प्रोग्राम से लेकर छोटे व्यवसायों के लिए कार्यशील पूंजी को सक्षम करने वाली पहलों तक, हम स्थानीय, भारत-प्रथम दृष्टिकोण के साथ भारत के छोटे कारोबारियों के विकास के लिए निर्माण कर रहे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6