&format=webp&quality=medium)
छानबीन का मकसद ये देखना कि कहीं टैक्स चोरी तो नहीं. (File Photo)
IT Survey on Cipla: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax department) ने फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) के ठिकानों पर छानबीन की. सूत्रों के मुताबिक, IT डिपार्टमेंट कथित टैक्स चोरी (Tax Evasion) के मामले की जांच के तहत कंपनी के बैलेंस शीट (Balance Sheet) और अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों की जांच के लिए औचक कार्रवाई कर रहा है. हालांकि, इस मुद्दे पर फिलहाल कंपनी की प्रतिक्रिया नहीं आई है.
सर्वे के तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट केवल कंपनी के बिजनेस परिसर की जांच करता है और इसके प्रोमोटर्स या डायरेक्टर्स के रेजिडेंस और अन्य जगहों पर छापा नहीं मारता है.
ये भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खबर! तैयार हुई मखाने की नई प्रजाति, 40 डिग्री गर्मी में भी होगा बंपर उत्पादन, होगी मोटी कमाई
कंपनी ने पिछले सप्ताह शेयर बाजारों को बताया था कि अमेरिकी बाजार में मजबूत बिक्री से चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 7% की बढ़ोतरी के साथ 808 करोड़ रुपये हो गया.
इस दौरान उसकी कुल परिचालन आय पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 5,479 करोड़ रुपये से बढ़कर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5,810 करोड़ रुपये हो गई.
ये भी पढ़ें- Economic Survey 2023: PM-KISAN के तहत 11.3 करोड़ किसानों को किया गया कवर, ₹2 लाख करोड़ किए गए डिस्बर्स
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें