&format=webp&quality=medium)
(Image: Reuters)
Gold, Silver rate today on 10 November 2021: डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के बीच घरेलू बुलियन मार्केट में बुधवार को सोने की कीमतों में उछला आया. दिल्ली बुलियन मार्केट (Delhi bullion market) में 24 कैरेट गोल्ड के भाव 137 रुपये बढ़कर 47,311 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गए. हालांकि, सोने की तेजी के उलट चांदी में गिरावट आई. घरेलू बाजार में चांदी का हाजिर भाव 160 रुपये लुढ़ककर 63,482 रुपये प्रति किलो हो गया. इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना 47,174 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. वहीं, चांदी 63,642 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई थी.
HDFC सिक्युरिटीज के सीनियर एनॉलिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि अमेरिकी बाजारों में हलचल का असर घरेलू मार्केट पर देखा गया. न्यूयार्क बुलियन मार्केट कॉमैक्स (COMEX) पर सोने के हाजिर भाव में नरमी रही. यह बुधवार को मामूली नरमी के साथ 1827 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया. हालांकि, घरेलू मार्केट में रुपये के नरम पड़ने से 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 137 रुपये का उछाल आया.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
अमेरिका में यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया. इसके चलते गोल्ड की इन्वेस्टमेंट नरम रही. न्यूयार्क में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 24.30 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही. बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 32 पैसे की गिरावट आई और यह 74.37 पर सेटल हुआ.
हाजिर बाजार में तेजी के उलट डिमांड कम रहने से वायदा यानी फ्यूचर बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को को शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान दिसंबर डिलिवरी वायदा भाव 32 रुपये गिरकर 48,255 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया.