&format=webp&quality=medium)
बाजार बंद होने के बाद हाउस होल्ड एंड पर्सनल प्रोडक्ट केयर कंपनी इमामी को लेकर बड़ी खबर आई है. एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसने Axiom Ayurveda Private Limited में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. यह कंपनी “Alofrut” ब्रांड ओन करती है. गुरुवार को इमामी का शेयर 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 513 रुपए (Emami Share Price) पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने इस अधिग्रहण के साथ ही जूस कैटिगरी में एंट्री ली है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह डील कितने में हुई है. AloFrut एक रिफ्रेशिंग हेल्दी जूस है जिसे एलोवेर और फ्रूट की मदद से तैयार किया गया है. एलोवेरा विटामिन, मिनरल्स और एमिनो एसिड का रिच सोर्स माना जाता है.
Axiom Ayurveda के प्रोडक्ट रेंज की बात करें तो AloFrut के अलावा कंपनी अन्य तरह का कार्बोनेटेड बेवरेज भी तैयार करती है. इसमें मॉकटेल और एनर्जी ड्रिंक शामिल हैं. हरियाणा के अंबाला में कंपनी की अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है. AloFrut का मार्केट प्रजेंस गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर है.
इमामी के शेयर प्रदर्शन की बात करें तो एक हफ्ते में इस स्टॉक में 2.32 फीसदी की गिरावट आई है. एक महीने में यह स्टॉक फ्लैट रहा है. तीन महीने का रिटर्न 24 फीसदी, इस साल अब तक 21 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें